फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Grocery shops will not open in Gajraula, arrangements will be made for home delivery

गजरौला में नहीं खुलेंगी किराना की दुकानें, होम डिलीवरी की होगी व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Grocery shops will not open in Gajraula, arrangements will be made for home delivery
गजरौला। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण फिलहाल शासन-प्रशासन लॉकडाउन में किराना की दुकानें खुलवाने के मूड में नहीं है। लॉकडाउन के दौरान भी बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए शासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत किराना की दुकानें फिलहाल पूरी तरह बंद रहेंगी और होम डिलीवरी शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम मांगेराम चौहान ने बताया कि कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इसकी चेन तोड़ने के लिए शासन ने प्रदेश में फिलहाल सोमवार तक लॉकडाउन भी लगाया हुआ है लेकिन लोग बेवजह सड़कों पर घूमने और घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए गजरौला को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर यहां फिलहाल किराना की दुकानें नहीं खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डीएम उमेश मिश्र ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सुबह सात बजे से सुबह नौ बजे तक फल, सब्जी, दूध एवं शाम पांच बजे से छह बजे तक केवल दूध की दुकानें ही खोली जा सकेंगी। लोगों को राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन चुनिंदा व्यापारियों के मोबाइल नंबर जारी करेगा। वे होम डिलीवरी के जरिए ग्राहकों को घरों में ही सामान उपलब्ध कराएंगे। वहीं, गजरौला इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने सोशल मीडिया पर जारी मैसेज में व्यापारियों से अपील की है कि वे कोरोना की चेन तोड़ने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। हालांकि देर शाम तक प्रशासन अथवा व्यापारियों की ओर से होम डिलीवरी करने वाले किराना व्यापारियों के मोबाइल नंबर जारी नहीं किए गए थे।
विज्ञापन

जान रही तो कमा फिर भी लेंगे, पहले जान बचाने की सोचें
गजरौला। एसडीएम मांगेराम चौहान ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इसलिए वे अपने-अपने घरों में ही रहें और बेवजह बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि हालात अभी सही नहीं हैं। इसलिए कमाई की अपेक्षा पहले अपनी जान बचाने की सोचें। बाजारों में सड़कों पर बेवजह भीड़ करना उचित नहीं है। इसी के चलते कोरोना की चेन नहीं टूट पा रही है। जब बेहद जरूरी हो तभी घरों से बाहर आएं। इसके अलावा घर के भीतर और बाहर डबल मास्क लगाकर रखें। समय-समय पर सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed