फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Granddaughter blackens the photo of National Secretary of Congress and co-in-charge of the state

Amroha News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी के फोटो पर पोती कालिख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Granddaughter blackens the photo of National Secretary of Congress and co-in-charge of the state
अमरोहा। यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान लगाए गए होर्डिंग-पोस्टर पर चस्पा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश सह प्रभारी धीरज गुर्जर के फोटो पर कालिख पोत दी गई। जिससे कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया। गुर्जर समाज के लोगों में भी नाराजगी जताई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिले में 25 दिसंबर को यूपी जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह यात्रा के रूट पर होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए थे। अमरोहा शहर के शाह विलायत दरगाह के पास होर्डिंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर की भी फोटो लगाई गई थी लेकिन नगर के मोहल्ला सफातपोता के रहने वाले मोहम्मद अशहद ने उनके फोटो पर कालिख पोत दी। जब उसकी जानकारी कांग्रेसियों को हुई तो उनका गुस्सा भड़क गया। कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं। इतना ही नहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता धीरज गुर्जर की छवि धूमिल हुई है। गुर्जर समाज के लोगों ने भी इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पुलिस को स्पष्ट चेतावनी दी कि इस कृत्य से समाज, क्षेत्र, जनपद और अमरोहा शहर का माहौल खराब हो सकता है। इस मामले में पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मोहम्मद अशहद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed