{"_id":"64653bdfbc65657a5c0ead28","slug":"grand-shri-ram-katha-will-start-from-june-5-in-js-hindu-inter-college-jpnagar-news-c-15-1-148512-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पांच जून से जेएस हिंदू इंटर काॅलेज में शुरू होगी भव्य श्रीराम कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पांच जून से जेएस हिंदू इंटर काॅलेज में शुरू होगी भव्य श्रीराम कथा
Thu, 18 May 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 18 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। 5 जनू से शहर में शुरू होने वाली श्रीराम कथा के लिए एक कमेटी श्री राम कथा अतुल कृष्णम समिति बनाई गई है। जो श्रीराम कथा में व्यवस्थाओं को देखेगी।
भगवान श्री राम कथा की तैयारियों को लेकर एक बैठक डॉक्टर के एस सैनी के आवास पर हुई। जिसमें गढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक कमल मलिक ने कहा कि अतुल कृष्ण जी महाराज बीते वर्षों में हजारों श्रीराम कथा ,भागवत कथा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हमने शहर के जेएस हिंदू इंटर काॅलेज में श्री राम कथा करने का संकल्प लिया है। अतुल कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा 5 जून से होने जा रही है। जिसके लिए एक कमेटी श्री राम कथा अतुल कृष्णम समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि समिति के तत्वाधान में श्रीराम कथा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राजकमल ने जबकि संचालन व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री राकेश वर्मा, बृजपाल, राकेश कुमार राणा, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र सिंह ढिल्लों, पीयूष, अमर सिंह राणा, गौरव प्रताप, विकास शर्मा, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।