फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Graduate Club will organize a general knowledge competition on 21st

Amroha News: ग्रेजुएट क्लब की ओर से 21 को होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Graduate Club will organize a general knowledge competition on 21st
गजरौला। ग्रेजुएट क्लब की ओर से 21 जुलाई को हसनपुर के झम्मन लाल डिग्री कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में खड़गवंशी समाज के दसवीं से एमए तक के 130 छात्र-छात्रा प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता आयोजकों ने ऑन लाइन बैठक कर प्रतियोगिता को नकल विहीन कराने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रमुख एवं पर्यवेक्षक राजेश राणा ने बताया कि खड़गवंशी समाज के युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के मकसद से जिले में पहली बार यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसको कराने के लिए सॉफ्टवेयर बनाने वाली टीम अलग है। दूसरी टीम प्रतियोगिता का प्रबंधन कार्य देखेगी। तीसरी टीम को पेपर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतियोगिता कराने का जिम्मा समाज के अधिकारी, शिक्षक, अधिवक्ता और पुलिस एवं फौज में भर्ती हुए जागरूक युवक संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक प्रोफेसर डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि खड़गवंशी समाज में होनहार युवाओं की कमी नहीं है, लेकिन सही समय पर सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण वह उस मुकाम को हासिल नहीं कर पाते, जो करना चाहिए। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक एवं कांकाठेर ग्राम प्रधान अर्चना देवी के पति हरिओम सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में अमरोहा, बिजनौर, बुलंदशहर, संभल व हापुड़ जिले के 130 होनहार छात्र-छात्रा प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन बच्चों को अलग से सम्मानित किया जाएगा, जबकि टॉप टेन में शामिल दस बच्चों को भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed