{"_id":"655bb9c8f23c08e0ee03db96","slug":"grabbed-ten-lakh-rupees-from-district-panchayat-member-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-8999-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिला पंचायत सदस्य के दस लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिला पंचायत सदस्य के दस लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
गजरौला। जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह से संभल जिले के राशन डीलर ने जमीन खरीदने के नाम पर उधार लिए दस लाख रुपये वापस नहीं किए। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर नखासा थाना क्षेत्र के केशोपुर भंडी निवासी राशन डीलर के खिलाफ रुपये हड़पने, अमानत में खयानत व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुदैनी निवासी धर्मपाल सिंह वार्ड 12 से जिला पंचायत सदस्य हैं। एफआईआर के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य की राशन डीलर रामपाल सिंह से जान पहचान है। बीते महीने राशन डीलर ने उनसे जमीन खरीदने के लिए दस लाख रुपयों की मांग की। काम हो जाने पर 15 दिन में रुपये वापस करने का वादा किया। उन्होंने 16 अक्तूबर को थाना क्षेत्र की मोहम्मदाबाद स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा से संभल के सौंधन स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में दस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
15 दिन बीत जाने पर रुपये मांगे। वह टालमटोल करता रहा। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। पंचायत की, लेकिन रकम नहीं लौटाई। अब एक दिन फोन पर बात हुई। उसने रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया। जिला पंचायत सदस्य को धमकी दी कि दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--