फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   govt anounce to help for potato farmer

अब खेतों में नहीं सड़ेगा किसानों का आलू

Wed, 12 Apr 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 12 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
govt anounce to help for potato farmer
संभल के बहजोई मार्ग पर आलू से भरे ट्रैक्टरों की लगी लाइन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की दूसरी बैठक में भी किसानों को बड़ी राहत दी है। आलू खरीद के संबंध में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने किसानों से 487 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एक लाख मीट्रिक टन आलू खरीदने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


यह खरीद तत्काल शुरू कराई जाएगी। आलू उत्पादक किसानों के लिए यह अच्छी खबर है, अब उनको आलू की फसल का उचित दाम मिल सकेगा। किसानों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे एक अच्छा कदम बताया है। वहीं किसान नेताओं ने भी मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि जिले में तीन से पांच हजार हेक्टेयर भूमि पर आलू की खेती की जाती है। लेकिन हर साल आलू की खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। आलू पर हर साल मंदी की मार पड़ती है। इसकी वजह से कभी रेट दो रुपये किलो तो कभी एक रुपये किलो पर पहुंच जाता है। इतने कम रेट पर किसानों को लागत भी वापस नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्ड स्टोरेज का खर्चा भी नहीं निकल पाता है। मजबूरन किसानों को आलू फेंकना पड़ता है। या फिर पशुओं को खिलाना पड़ता है। कई बार तो किसानों को खेते में ही आलू को जोतना पड़ा है। यहां तक सड़कों पर फेंकने तक की नौबत भी आई है।


इन सब कारणों के चलते हर साल आलू उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। लेकिन अब सरकार के फैसले से आलू उत्पादक किसानों के हालात में सुधार आएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed