फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Government wants to run the country on the basis of sticks: Rakesh

देश को लाठी के दम पर चलाना चाहती है सरकार : राकेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Government wants to run the country on the basis of sticks: Rakesh
मंडी धनौरा(अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह देश को लाठी व गोली के दम पर चलाना चाहती है। विरोध में उठने वाली आवाजों को सत्ता के दम पर दबा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों व छोटे व्यापारियों की चिंता नहीं है। देश में मॉल संस्कृति हावी होती जा रही है, इससे देश बर्बाद हो जाएगा। वह सोमवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मीडिया के लोगों से वार्ता करते हुए भाकियू नेता ने सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लखीमपुर कांड में किसानों को तीन-तीन माह की तारीख दी जाती है, जबकि केंद्रीय मंत्री के बेटे की जमानत की सुनवाई के लिए एक हफ्ते की तारीख दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिस्टम में बैठे लोग अपनी अंतरात्मा को दबा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को किसानों, मजदूर, व्यापारियों आदि की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि बगैर आंदोलन के सरकार सही काम नहीं कर सकती है। उन्होंने अभी तक एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनाने पर सरकार की आलोचना की। ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण पर कहा कि लोकसभा चुनाव तक यह ड्रामा चलता रहेगा। सरकार देश की जनता को एक दूसरे से लड़ाकर अपनी सत्ता बरकरार रखना चाहती है। इस अवसर पर दानवीर सिंह, अशोक सिंह, बिजेंद्र शर्मा, सौवीर सिंह, आलोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed