Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Government should declare sugarcane price otherwise farmers will block roads on 3rd

Amroha News: गन्ना मूल्य घोषित करे सरकार वरना तीन को चक्का जाम करेंगे किसान

Sun, 31 Dec 2023 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Government should declare sugarcane price otherwise farmers will block roads on 3rd
अमरोहा। किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार किसानों का लगातार शोषण कर रही है। पेराई सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। प्रदेश सरकार में पिछले साल 350 प्रति क्विंटल के रेट पर गन्ना खरीदा था। जबकि पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र में 380 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 400 रुपये क्विंटल गन्ना खरीदा गया था। चीनी मिलों का रेट भारत सरकार से निर्धारित है। देशभर के किसानों के बराबर अकेले उत्तर प्रदेश में गन्ने की पैदावार होती है। प्रदेश के किसानों को 34 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस साल अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने का भाव घोषित नहीं किया है। जबकि हरियाणा में 387 रुपये प्रति क्विंटल और पंजाब में 391 निर्धारित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के किसान भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 2 जनवरी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया तो तीन जनवरी को संगठन के कार्यकर्ता रजबपुर और मंडी धनौरा में चक्का जाम करेंगे। इस दौरान हरपाल सिंह, मुदित कुमार, राजकुमार सिंह, यादराम सिंह, जगदीश सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, संतोष सिंह, धर्मवीर सिंह, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed