Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Govardhan Puja festival celebrated with devotion and joy

Amroha News: श्रद्धा और उल्लास से मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja festival celebrated with devotion and joy
अमरोहा। जिलेभर में सोमवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई। घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता को प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बुजुर्गों ने बच्चों को दक्षिणा देकर परंपरा निभाई। घरों में पकवान बनाए गए और देर शाम तक भक्तिमय माहौल रहा।
विज्ञापन

पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा होती है, जिसे अन्नकूट उत्सव भी कहते हैं। इस दिन गोमाता की पूजा का विशेष महत्व है। गाय को गंगा के समान पवित्र और देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के बजाय गोवर्धन पर्वत और गोमाता की पूजा के लिए प्रेरित किया था। इससे नाराज इंद्र ने मूसलाधार बारिश की तो श्रीकृष्ण ने सात दिन तक गोवर्धन पर्वत छोटी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। तभी से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed