फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Goonda Act imposed on two people including a BJP leader who had a scuffle with CMO

Amroha News: सीएमओ से उलझने वाले भाजपा नेता समेत दो पर लगा गुंडा एक्ट

Sun, 25 May 2025 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Goonda Act imposed on two people including a BJP leader who had a scuffle with CMO
अमरोहा। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर लगाम कसने के लिए अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर में पार्टनर, जिला पंचायत सदस्य पति व भाजपा नेता पिंटू भाटी समेत दो लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट (धारा 3/4) के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि तीन मई को सीएमओ डाॅ. सत्यपाल सिंह हसनपुर में रहरा अड्डे पर गंगा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चेकिंग के लिए गए थे। यहां सेंटर पर ताला लगा दिया था। इस कार्रवाई से नाराज होकर भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

सीएमओ के साथ नोकझोंक करते हुए हंगामा किया था। सीएमओ ने भाजपा नेता पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सीएमओ को जान से मारने की धमकी देने व झूठे मुकदमे में फंसाने के मामले में पिंटू भाटी, धर्मेंद्र सिंह को नामजद करते हुए 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद लगातार पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भाजपा नेता पर शिकंजा कसने का काम किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध मुक्त वातावरण बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जो समाज में अशांति फैलाने और अपराध करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पिंटू भाटी निवासी गांव फिरोजपुर बदलू थाना हसनपुर व धर्मेंद्र सिंह निवासी कोट पूर्वी कुम्हारान हसनपुर के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed