फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Goods worth 1.5 lakh stolen by breaking the lock of the cupboard

अलमारी का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का माल चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Goods worth 1.5 lakh stolen by breaking the lock of the cupboard
आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ढबारसी में दिन में ही घर में घुसकर चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये की नकदी सहित डेढ़ लाख का माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ढबारसी निवासी अफसर पुत्र जहीर खां मंगलवार को किसी काम से अमरोहा गया था जबकि पत्नी आयशा लगभग चार बजे बच्चों को लेकर अफसर के बड़े भाई रहीस के घर चली गई। शाम पांच बजे के लगभग अफसर जब अमरोहा से अपने घर वापस लौटा तो घर में रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जब अलमारी को देखा तो उसके लॉकर का ताला टूटा हुआ था। बताया कि अलमारी में रखे एक जोड़ी सोने के कुंडल, तीन जोड़ी दूरियां तथा तीन सोने की अंगूठी व 45 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी गए सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए की कीमत बताई जा रही है। पीड़ित अफसर ने आदमपुर थाना पुलिस को चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed