{"_id":"65b80ba6b4ac014dff09ec2c","slug":"goods-train-divided-into-two-parts-due-to-breakage-of-coupling-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-112979-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
विज्ञापन
गजरौला। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। कुछ डिब्बे काफी दूर चले गए। जिसके बाद करीब पौने घंटे खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। अन्य गाड़ियों को लाइन बदलकर गुजारा गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार कर्मचारियों की टीम ने कपलिंग जोड़कर डिब्बों को एक साथ किया। उसके बाद मालगाड़ी का रवाना किया गया।
मामला सोमवार की शाम करीब सात बजे का बताया गया है। बताते हैं कि मुरादाबाद की तरफ से एक मालगाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही कांकाठेर रेलवे स्टेशन के पास में पहुंची तो अचानक से झटका लगा और मालगाड़ी की बोगियां दो हिस्सों में बट गई। इसके बाद कंट्रोल के माध्यम से इस प्रकरण की जानकारी जारी की गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे का स्टाफ हरकत में आ गया। लगभग पौन घंटे तक ट्रेन को जोड़ने का समय लगा। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार कांकाठेर स्टेशन पहुंचने से पहले लाइन को बदलकर मालगाड़ी को गुजारा जा रहा था। तभी मालगाड़ी को झटका लगा और जिसके बाद कपलिंग से चार डिब्बे अलग हो गए। इंजन समेत चार डिब्बे आगे चले गए। इसका पता लगते ही रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया गया। जैसे-तैसे आगे निकले इंजन को रुकवाया गया।
-- -- --