फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   good friday

 उपवास रखा, यीशु की प्रशंसा के गाए गीत

Sat, 26 Mar 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Sat, 26 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
good friday
गुड फ्राइडे
शहर के बड़ा बाजार मंडी चौब स्थित मैथोडिस्ट चर्च में आयोजित कार्यक्रम में चर्च पास्टर हेमंत प्रसाद ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समस्त जाति को पाप से बचाने के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने प्रभु यीशु मसीह को अपने षड्यंत्र में फांसकर पकड़वा दिया, चार न्यायालयों ने उन पर लगे आरोपों की जांच कराई। इसमें उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन उकसाई भीड़ के दबाव में आकर रोम शासकों ने यीशु को भीड़ को सौंप दिया, ताकि वह उस निर्दोष को सजा देकर मार डालें। क्रूस के ऊपर से यीशु ने 7 कल्मे कहे। उन्हीं कल्मों की आराधना की गई। आराधना में कोमल मसीह, गौरव मसीह, विजय मसीह, विजय टाइटलर, रोबिन ने भी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन




जोया। इंडिपेड मैथोडिएट चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु को याद करते हुए उनके 7 कल्में पढ़कर लोगों का उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम में पास्टर संदीप पीटर ने लोगों को बाइबिल से अवगत कराया। उन्होंने यीशू को उद्धारकर्ता हैं। कार्यक्रम में डा. बीना, फ्रांसिस, पिंकी मसीह, असित मसीह, सरोज पीटर, हनी पीटर, सोनम, रोहित पीटर, अजीत, प्रतीप सिंह, काजल मसीह, ऐलिकी मसीह, कुमकुम, प्रवीन एलिन आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमरोहा। सैंट मेरी चर्च में पवित्र क्रूसस की उपासना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान प्रभु यीशु की प्रशंसा के गीत गाए गए। इस दौरान फादर ने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया का पाप से बचाने के लिए अपनी जान दे दी। प्रभु यीशु ने हमें जीने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा था कि हे पिता इन्हें माफ करना, क्योंकि इन्हें नहीं मालूम की यह क्या कर रहे हैं। कार्यक्रम में 7 कल्मे पढ़कर आराधना भी गई। कार्यक्रम में फादर सहायदास, रोनाल्ड, सिस्टर सोलिन, संध्या, रीना, बेबी, अलिब जांडर, अजय आर्यन, स्नेहा,मरिया, हीवर, आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed