{"_id":"636569b15f737d672b1c45ac","slug":"give-three-divorces-to-the-first-wife-and-get-married-jpnagar-news-mbd4463197107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी को तीन तलाक देकर किए दो और निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पत्नी को तीन तलाक देकर किए दो और निकाह
विज्ञापन
पहली पत्नी को तीन तलाक देकर पति ने दो और निकाह कर लिए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नौगांवा सादात थाने के इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मिलना गांव निवासी सबील अहमद ने अपनी बेटी यासमीन की शादी मंडी धनौरा थाना के गाजीपुर गांव निवासी इदरीश के साथ की थी। यासमीन का आरोप है कि इदरीश ने बिना किसी बात पर तीन तलाक देकर नाता तोड़ लिया और बाद में बिजनौर जिले की रहने वाली युवती से निकाह कर लिया। तीसरा निकाह गाजियाबाद की रहने वाली युवती से किया। दोनों पत्नियां इदरीश के ही साथ रहती हैं जबकि वह एक साल से अपने पिता के घर में रह रही है।
पुलिस ने यासमीन की शिकायत पर आरोपी इदरीश और उसके माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी है।