{"_id":"57bca2604f1c1bcd33d4ee0c","slug":"girls-rape-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने झांसा देकर बीए की छात्रा संग रेप किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने झांसा देकर बीए की छात्रा संग रेप किया
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक तांत्रिक बिजनौर की बीमार महिला को सही करने तथा घर में दबी माया निकालने का झांसा देकर आठ-नौ महीने पूर्व आठ-नौ लाख रुपये ऐंठ लिए। रात के 12 बजे जंगल में ले जाकर दंपति को दूर बैठा दिया तथा उनकी बीए की छात्रा बेटी के संग दुष्कर्म किया। उधर, कुछ महीने बाद बेटी को गर्भवती देख परिजनों को दुष्कर्म के बारे में जानकारी हुई। आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बिजनौर जनपद के राजा का ताजपुर थाना क्षेत्र के गांव की महिला बीमार रहती थी। ग्रामीण को किसी ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र में साजिद तांत्रिक रहता है, जो सही कर देगा। इस तरह तांत्रिक से ग्रामीण की जान पहचान हो गई। उसके घर आना जाना हो गया। ग्रामीण को बताया कि तुम्हारे घर में बड़ी माया दबी है।
यह भी कहा कि तुम्हारी पत्नी भी सही हो जाएगी और घर में दबी करोड़ों की माया भी मिल जाएगी। मगर इसके लिए उसकी बात माननी होगी। कुंवारी लड़की से तंत्र विद्या करने के बाद ही जिन्न राजी होगा। बातों में फंसाकर आठ नौ महीने पहले ग्रामीण को हटव्वा में बुला लिया। आठ-नौ लाख रुपये भी ले लिए। रात को 12 बजे जंगल में ले गया। ग्रामीण व इसकी पत्नी को दूर बैठा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि तांत्रिक ने ग्रामीण की बेटी जो बीए की छात्रा है, के साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर यह कहा कि वह खुद थोड़े ही कुछ कर रहा है, उसका जिन्न है, इसको राजी किए बिना न तो घर में दबी माया मिलेगी और न ही उसकी मां सही होगी। इस तरह तांत्रिक ने बीए की छात्रा संग दुष्कर्म किया तथा आठ-नौ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। छात्रा ने परिजनों को नहीं बताया।
तांत्रिक द्वारा हवस का शिकार बनाया जाने के बाद छात्रा गर्भवती हो गई। उसके चेहरे को देख परिजनों को शक हुआ तो छात्रा से पूछताछ की। जिस पर उसने खुद को तांत्रिक द्वारा हवस का शिकार बनाया जाने के बारे में बताया। यह सुन परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसको ढूंढने निकल गए। शहर में पकड़ लिया। शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। यहां से डिडौली कोतवाली पुलिस ले गई। ग्रामीण की तहरीर पर डिडौली कोतवाली पुलिस ने आठ-नौ लाख रुपये ऐंठने और बेटी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
इसी तरह तांत्रिक ने डिडौली कोतवाली के ही हटव्वा गांव निवासी अरकान को बताया कि उसके घर में माया दबी है, जिसकी कीमत करोड़ों में हो सकती है। इसके लिए छह लाख रुपये खर्च करने होंगे। अरकान तांत्रिक की बातों में आ गया। उसने छह लाख रुपये दे दिए। अरकान की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक साजिद निवासी मिलक गौसपुर डिडौली के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसआई ज्ञान सिंह पंवार ने बताया कि तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
तांत्रिकों द्वारा शिकार बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने या हत्या कराने की कई घटना सामने आ चुकी हैं, मगर इसके बाद भी लोग इनके चंगुल में आ रहे हैं। विज्ञान कितना आगे पहुंच गया, मगर तांत्रिकों पर विश्वास करने वाले अज्ञानता के अंधेरे से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। जब तक खुद जागरूक नहीं होंगे, घटनाओं को नहीं रोका जा सकता।