{"_id":"57bca0174f1c1bf654d50bdc","slug":"girls-is-beaten-by-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा के कान से निकला खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा के कान से निकला खून
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
पिता की हवस का शिकार बनी किशोरी पर बरसे कोड़े
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा के कान से खून निकल आया। वो बेहोश हो गई। साथी छात्राओं ने होश में आने पर उसे घर पहुंचाया। परिजनों ने छात्रा का उपचार कराया। कार्रवाई के लिए कोतवाली जाकर पुलिस को स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी।
शहर के चिल्ला मोहल्ला निवासी आरेफीन की बेटी फायजा शहर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार को क्लास चल रही थी। आरोप है कि प्रिंसिपल ने किसी बात को लेकर छात्रा को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। कान पकड़ कर छात्रा को थप्पड़ जड़ दिए। छात्रा ने कान में बाली पहन रखी थी।
थप्पड़ मारने से छात्रा के कान से खून निकल आया। बताते हैं कि वो बेहोश होकर गिर गई। होश में आने पर छात्राओं ने उसे घर पहुंचाया। छात्रा ने अपने साथ पिटाई के बारे में परिजनों को बताया। परिजन उपचार कराने के बाद छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी। छात्रा के पिता का आरोप है कि ट्यूशन नहीं पढ़ने के कारण उनकी बेटी की पिटाई की गई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामला जानकारी में है। मौके पर जांच के लिए दरोगा भेजा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल प्रबंधक का कहना है कि बच्चे गलती करते हैं तो उन्हें सजा मिलती है। अनुशासन भी बहुत जरूरी है। बेरहमी से पिटाई की बात गलत है। उन्हें और स्कूल को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।