{"_id":"57c734024f1c1b386e2cb7b2","slug":"girls-father-was-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर पिता को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर पिता को पीट-पीट कर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बेटी और भतीजी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत की कीमत ग्रामीण को जान देकर चुकानी पड़ी। छेड़छाड़ की शिकायत करने पर चिढ़े युवकों ने लाठी डंडों से लैस होकर घर पर चढ़ाई कर ग्रामीण को अधमरा कर दिया। जान बचाने के लिए किसी तरह वो कमरे में छिप गया।
शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर युवक फरार हो गए। घायल को सीएचसी में ले गए, जहां पर देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डिडौली कोतवाली के सईदाबाद गांव निवासी ताहिर पुत्र सलीम की बेटी इंटर तथा भतीजी 11वीं की छात्रा है। दोनों नजदीकी गांव के इंटर कालेज में पढ़ती हैं। आरोप है कि दोनों बहनों के साथ जोया के कुछ युवक आए दिन छेड़खानी करते थे। छात्राओं ने कई बार हिदायत दी, मगर बाज नहीं आए।
विज्ञापन
तंग आकर परिजनों से शिकायत कर दी। जिस पर युवती के पिता ताहिर (42) ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की। अपने खिलाफ शिकायत किए जाने से आवारा किस्म के युवक चिढ़ गए। बुधवार की शाम 10-15 युवक हॉकी, लाठी डंडों से लैस होकर सईदाबाद की मढ़ैयां गांव में पहुंचे। यहां ताहिर के घर पर हमला कर दिया।
लाठी डंडों से पीटकर ताहिर को अधमरा कर दिया। जैसे तैसे उसने दबंगों से छूट कर किसी तरह कमरे में छिप गया। इधर अधेड़ के शोर मचाने पर ग्रामीण आए। हमलावर युवकों का पीछा भी किया, मगर हाथ नहीं लगे। उधर दबंगों की पिटाई से घायल ताहिर को जोया सीएचसी में ले गए, जहां पर देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।