फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girlfriend who was adamant getting married disappeared, family members caught her and got her married

प्रेम प्रसंग: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, 15 दिन पहले हो गई थी गायब, घर वालों ने पकड़ा तो करा दी शादी

Mon, 07 Oct 2024 06:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 06:30 PM IST
सार

मंडी धनाैरा में एक युवती घर से 15 दिन पहले गायब हो गई थी। प्रेम प्रसंग का पता चलने पर परिजनों ने उसकी प्रेमी से शादी करवा दी। 

विज्ञापन
girlfriend who was adamant getting married disappeared, family members caught her and got her married
अमरोहा में शादी की जिद पर अड़ी किशोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की परिजनों ने शादी करा दी। इसके बाद युवती प्रेमी के साथ विदा हो गई। करीब 15 दिन पहले युवती घर से गायब हो गई थी। मंडी धनौरा के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती12वीं करने के बाद नगर के कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन


युवती का बिजनौर जिले में रहने वाली वाली अपनी बुआ के यहां आना जाना रहता था। करीब छह माह पहले युवती का अपनी ही बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मिलना जुलना व फोन पर बात शुरू हुई तो दोनों साथ जीने मरने की कसम खाने लगे।
विज्ञापन


15 दिन पहले युवती कोचिंग सेंटर से प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों को युवती के गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। युवती ने फोन पर मां को प्रेमी के साथ खुश रहने की जानकारी देते हुए तलाश नहीं करने की बात कही। साथ ही कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों व रिश्तेदारों के जरिए युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पिता के प्रेमी से ही शादी कराने की बात कहने और रिश्तेदारों के समझाने पर युवती घर आ गई। गांव में सादगी से युवती का उसके प्रेमी संग उसका विवाह करा दिया गया।

डेढ़ तोला सोना लेकर प्रेमी के साथ गई युवती

गजरौला में प्रेमी के साथ गई युवती घर से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और डेढ़ तोला सोना ले गई। पुलिस ने आरोपी युवक व उसका सहयोग करने वाले भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी ग्रामीण का कहना है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को युवक ने बहला फुसला लिया।

बीते शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे युवक उसकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया। उसका आरोप है कि युवक के साथ गई उसकी बेटी घर में रखे साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और डेढ़ तोला सोना ले गई। उसकी बेटी को ले जाने में युवक मुजाहिद के भाई मोहसिन और पिता आकिल खान ने सहयोग किया है।



पीड़ित ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed