{"_id":"662940c17ed39aea0f0275a1","slug":"girl-who-climbed-tree-to-pluck-guava-dies-in-amroha-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरूद के चक्कर में गई जान: पेड़ पर तोड़ने चढ़ी थी छात्रा, फिसला पैर; गले में पड़ा दुपट्टा बना फांसी का फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरूद के चक्कर में गई जान: पेड़ पर तोड़ने चढ़ी थी छात्रा, फिसला पैर; गले में पड़ा दुपट्टा बना फांसी का फंदा
Wed, 24 Apr 2024 10:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:56 PM IST
सार
अमरोहा जिले में पेड़ की डाल में दुपट्टा फंसने से एक छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी और उसका पैर फिसला गया। गले में दुपट्टा पड़ा था, जो पेड़ की डाल में फंस गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
पेड़ पर अमरूद तोड़ने चढ़ी कक्षा नौ की छात्रा का पैर फिसल गया। छात्रा पेड़ से नीचे गिरने लगी, लेकिन उसे गले में लटका दुपट्टा पेड़ की डाल में फंस गया। जिससे छात्रा की मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर की है। दीपपुर में किसान सुरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। बुधवार की दोपहर को सुरेंद्र सिंह की चौदह वर्षीय बेटी शिवानी परिवार के लोगों के साथ खेत पर गई थी। खेत से लौटते समय छात्रा खेत के पास ही एक अमरूद पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ने लगी। इसी दौरान छात्रा का पैर फिसल गया। वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरने लगी। छात्रा के गले में दुपट्टा था।
विज्ञापन
दुपट्टा पेड़ की डाल में फंसकर फंदे के रूप में बदल गया। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। छात्रा तीन बहन भाइयों में सबसे छोटी थी। वह कक्षा नौ में पढ़ती थी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन