फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl was molested in Amroha, bullet riders chased her and slapped her when she protested

अमरोहा में युवती से छेड़खानी: बुलेट सवारों ने कई किमी तक किया पीछा, विरोध पर मारे थप्पड़.. जमकर दी गालियां

Sun, 10 Nov 2024 06:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 06:29 PM IST
सार

अमरोहा में होटल से लौट रही युवती से बुलेट सवार युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
girl was molested in Amroha, bullet riders chased her and slapped her when she protested
अमरोहा पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : stock.adobe

विस्तार

अमरोहा में एक होटल से खाना लेकर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बुलेट सवार दो मनचलों ने छेड़छाड़ की। युवती के साथ गांव का एक युवक भी था। जब उन्होंने मनचलों का विरोध किया तो थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती शनिवार देर शाम स्कूटी से अमरोहा के एक अस्पताल में परिचित से मिलने आई थी। उसके साथ उनके बाग की रखवाली करने वाला युवक भी साथ था।
विज्ञापन


यहां से वह एक होटल से खाना लेने पहुंची। खाना लेने के बाद दोनों लौटने लगे। तभी बुलेट बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी का पीछा करते हुए गंदे-गंदे कमेंट करने शुरू कर दिए और छेड़खानी की। उसके बाद बिजनौर लकड़ा चुंगी के पास एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए रुकी, लेकिन मेडिकल बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उसने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी की और दूसरे मेडिकल पर दवाई लेने पहुंची। जैसे वह दवाई लेकर स्कूटी के पास पहुंची तभी बुलेट सवार मनचलों ने दोबारा से छेड़खानी शुरू कर दी। जब युवती व उसके साथ आए युवक ने उनका विरोध किया तो उन्होंने थप्पड़ों से मारना पीटना शुरू कर दिया।

दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में शोर मचाने पर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। फोन पर सूचना देने के बाद युवती का भाई भी वहां पहुंचा। आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर छेड़छाड़ करने वालों का पता लगा।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुभम व सुनील सैनी निवासी वासुदेव थाना अमरोहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed