फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl reached fiance's house with wedding card

शादी का कार्ड लेकर मंगेतर के घर पहुंची युवती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Girl reached fiance's house with wedding card
शादी से पहले ही एक युवती शादी का कार्ड लेकर मंगेतर के घर पहुंच गई। ये कार्ड लड़की ने खुद छपवाया। अचानक आई युवती को देख युवक के परिजन कार्रवाई के डर से सहम गए। वह उसे महिला थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने लड़की के मायके वालों को भी बुलाया। पुलिस के समझाने के बाद लड़की परिजनों के साथ जाने को राजी हुई।
विज्ञापन

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र की निवासी युवती का रिश्ता गजरौला इलाके के एक गांव निवासी युवक संग तय हुआ है। 21 जनवरी को शादी है। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर युवती को उसके परिजनों ने डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर वह घर से निकल गई। उसने अपने और मंगेतर के नाम से शादी का कार्ड छपवाया। इसके बाद वह अचानक मंगेतर के घर चौबारा पहुंच गई। उसे देख युवक के परिजन घबरा गए। कहीं उनके खिलाफ अपहरण का केस दर्ज न करा दिया जाए, इस आशंका से वह उसे लेकर महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। महिला पुलिस ने फोन कर उसके परिजनों को बुला लिया। परिजन और रिश्तेदार उसे सुबह से शाम तक समझाते रहे, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। उसने घर जाने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कह दिया कि वह किसी भी कीमत पर घर नहीं जाएगी। उधर शादी से पहले मंगेतर के परिजन उसे साथ ले जाने को तैयार नहीं हुए। जिस पर कुछ लोगों ने थाने में ही विवाह कराने की बात कही। मगर इस पर दोनों के परिजन सहमत नहीं हुए। जिस पर महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी पूनम पांडे और सिपाही हेमा चौधरी ने खासी मशक्कत के बाद युवती को समझाया। उसे परिजनों के साथ जाने को राजी किया। पूनम पांडे ने बताया कि युवती को उसके घर भेज दिया गया है। उससे फोन पर बात की गई है। अब वह घर वालों के खिलाफ मुखर नहीं है। उसे समझा दिया गया है कि ज्यादा दिन नहीं है। दस दिन बाद उसकी मंगेतर के साथ शादी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed