{"_id":"687024c1b3f0c1e0e60f9ccf","slug":"girl-raped-by-luring-her-with-money-accused-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-143472-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पैसों का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पैसों का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 11 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नगर में 52 वर्षीय व्यक्ति ने 11 साल की बालिका से दुष्कर्म किया। पड़ोसी के घर के खेल रही बालिका को आरोपी रुपये देने का लालच देकर कमरे में ले गया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी फैय्याज को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी बेटी खेलने के लिए पड़ोसी के घर गई थी। इस बीच पास ही रहने वाला फैय्याज उनकी बेटी को रुपये देने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया। आरोपी ने कमरे में बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीख सुनकर पीड़िता की मां और मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी घर से भाग गया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छह बच्चों का पिता है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी फैय्याज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
पिटाई से बचने के लिए सूखी नहर में कूद गया था आरोपी
पिटाई से बचने के लिए बालिका से दुष्कर्म का आरोपी सूखी नहर में कूद गया। जिससे उसे मामूली चोट भी लग गई। बताते है कि बुधवार की देर रात दुष्कर्म की घटना के अंजाम देने के बाद आरोपी इधर-उधर छिपता घूम रहा था। कालाखेड़ा के नजदीक उसे कुछ लोगों ने देख लिया और पकड़ने के लिए पीछे दौड़ने लगे। लोगों को पीछा करते देख आरोपी ने भी दौड़ लगा दी। कालाखेड़ा के पास से गुजर रही सूखी नहर में आरोपी कूद गया। जिससे वह घायल हो गया। इस बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।