फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl pregnent crimnals raped her in field

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
girl pregnent crimnals raped her in field
जोया (अमरोहा)। करीब पांच महीने पहले खेत पर चारा लेने गई किशोरी के साथ गांव चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। अब किशोरी गर्भवती हो गई तो राज खुल गया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। इसलिए गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक पांच महीने पहले किसान की 12 वर्षीय किशोरी खेत पर घास लेने गई थी। तभी गैर समुदाय के चार युवकों ने उसे पकड़ लिया। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करते रहे। विरोध करने पर वीडियो-फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। डर और खौफ के चलते किशोरी आरोपियों का कहा मानती रही। अब किशोरी तीन महीने की गर्भवती हो गई है। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बेटी की आपबीती सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। मामला दो समुदाय का है, इसलिए गांव में तनाव का माहौल बना गया। कानूनी कार्रवाई करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रविवार की सुबह परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुरारी, सत्येंद्र, विनोद और सुमेरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed