फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl playing outside her home attacked by a dog, injured.

Amroha News: घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्ते का हमला, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Girl playing outside her home attacked by a dog, injured.
हसनपुर। गांव सोहरका में बुधवार सुबह बच्चों के साथ खेल रही मासूम बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। परिजन बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गांव सोहरका निवासी किसान टेकचंद सिंह की बेटी जोगिंद्री (10) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। बुधवार सुबह करीब सात बजे वह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे कई जगह से काट लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने डंडों से कुत्ते को भगाकर बच्ची को छुड़ाया। ग्रामीण लहूलुहान अवस्था में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची को एंटी-रेबीज की डोज दी है। इस घटना के बाद से गांव में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में घूम रहे खूंखार कुत्तों को पकड़ाने की मांग की है। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed