फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl missing from Nepal found in Gangeswari

गंगेश्वरी में मिली नेपाल से गायब लड़की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Girl missing from Nepal found in Gangeswari
रहरा (अमरोहा)। बंगलूरू में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपाल से लाई गई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने रहरा से अपने कब्जे में लिया है। उस युवक को भी हिरासत में लिया है, जो उसे अपने साथ बंधक बनाने जैसे अंदाज में रखे हुए था। नेपाल के दूतावास से आई टीम पुलिस की मदद से लड़की तक पहुंचकर उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

रहरा थाने के इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दिल्ली से नेपाल के दूतावास से नवीन जोशी, महिला कर्मचारी ममता बैकन और पुलिस के फरीदाबाद थाने के एएसआई अमर सिंह थाने पहुंचे। नेपाल से गायब 16 वर्षीय लड़की तलाश को अपने आने का मकसद बताया। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से गंगेश्वरी के एक घर में तलाशी ली तो किशोरी वहां मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किशोरी ने बताया कि वह वह नेपाल के थाना एवं जिला कंचनपुर क्षेत्र में निजी स्कूल में नृत्य सिखाती थी। इसी वर्ष मार्च में पड़ोस में रहने वाले दो लड़के व दो लड़कियां उसके पास पहुंचे और बंगलूरू में डांस एकेडमी में नौकरी का झांसा दिया। झांसे में आकर 16 मार्च को उसने नेपाल बार्डर पार कर लिया। बार्डर पार करने के दौरान नेपाल की तीन और लड़कियां भी मिलीं। कुल आठ लोग यूपी के बनबसा पहुंचे और फिर बस से दिल्ली जाने के लिए आनंद विहार पहुंचे। वहां चाय और टोस्ट का नाश्ता किया। चाय-नाश्ते के बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो अन्य सभी गायब थे। उसका मोबाइल फोन और पैसे भी वे ले भागे थे। भटकने के दौरान खोखे पर सामान बेचने वाले युवक ने पूरी कहानी सुनी और अपने साथ रहरा थाना क्षेत्र के गंगेश्वरी में अपने घर ले आया। उससे शादी नहीं की लेकिन उसे पत्नी की तरह अपने साथ रख लिया। बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। फरीदाबाद पुलिस के साथ आई नेपाल के दूतावास की टीम किशोरी और उसे साथ रखने वाले युवक को लेकर दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में मिली थी फोन की लोकेशन
रहरा (अमरोहा)। नेपाल से किशोरी के गायब होने की रिपोर्ट उसके घर वालों ने 17 मार्च को दर्ज कराई थी। साथ ही नेपाल के भारत स्थित दूतावास से मदद मांगी थी। पुलिस को जांच के दौरान किशोरी के फोन की लोकेशन फरीदाबाद की मिली थी। इसी लिए फरीदाबाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई थी। संवाद
पर्ची पर लिखे नंबर को रिंग करके दी किशोरी ने खुद की जानकारी
रहरा (अमरोहा)। किशोरी का कहना है कि आनंद विहार से उसे छोड़कर भागने वाले एक पर्ची छोड़ गए थे। उस पर एक फोन नंबर लिखा था। रिंग करने पर उस फोन से रेसपोंस नहीं मिलता था। कुछ दिन पहले मौका देखकर किशोरी ने अपने साथ रह रहे युवक के फोन से उस नंबर पर भी फिर ट्राई किया तो फोन अटैंड हो गया, जो नेपाल के ही एक शख्स का था। उसे सारी जानकारी दी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस फोन की लोकेशन ट्रेस करते हुए रहरा थाना क्षेत्र के गंगेश्वरी तक पहुंची। पुलिस का अनुमान है कि किशोरी गर्भवती है, हालांकि उसने युवक के साथ शादी होने से इनकार किया है। संवाद
मानव तस्करी से जुड़े हैं तार
रहरा। रहरा के गांव से बरामद की गई नेपाल किशोरी ने बताया कि नेपाल से उसके साथ कुछ अन्य लड़कियां भी भारत आईं थीं। उनकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का मानना है कि किशोरी की बात पर यकीन किया जाए तो मामला मानव तस्करी की ओर इशारा करता है। हालांकि दूतावास के प्रतिनिधि ने अन्य लड़कियों की नेपाल से मिसिंग की जानकारी नहीं होने की बात कही। उनका कहना था कि इस बाबत जानकारी जुटवाएंगे।

रहरा पुलिस का कहना है कि उन्होंने माना कि अक्सर नेपाल से लड़कियों को बरगला कर दूसरे देशों में ले जाने के मामले सामने आते हैं। वर्ष 2017 से 2019 के बीच करीब 100 से अधिक लड़कियों का रेस्क्यू कर पता लगाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed