{"_id":"65a3b8d3c41b8dfe0e0787ab","slug":"girl-hit-by-train-case-registered-against-lover-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-12129-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
विज्ञापन
अमरोहा। प्रेम प्रसंग के चार साल बाद भी प्रेमी ने शादी नहीं की तो युवती ने ट्रेन से काट कर जान दे दी। घटना के पांच दिन बाद मामले में प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी 24 वर्ष से बेटी का चार साल से क्षेत्र के ही गांव रामहट के रहने वाले तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। तुषार के परिवार वाले शादी करने को तैयार नहीं थे। लेकिन 27 अगस्त 2023 को लिखित में समझौता हुआ कि वह जनवरी 2024 में गोद भराई की रस्म पूरी कर लेंगे। 8 जनवरी 2023 को युवती अपने घर से प्रेमी तुषार के पास जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तुषार से फोन करके पूछा तो उसने युवती को बुलाने की बात से इन्कार कर दिया। उसने यह भी बताया कि युवती उसके पास नहीं आई। परिजन अभी पुलिस में शिकायत दर्ज करने जा रहे थे, तभी जानकारी मिली कि किसी युवती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। यहां मृतक युवती की पहचान किसान की बेटी के रूप में हुई।
युवती के पिता ने प्रेमी तुषार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। आरोप है कि समझौते में तय होने के बाद भी तुषार और उसके परिवार वालों ने गोद भराई की तारीख तय नहीं की और न शादी करने को तैयार हुए। जिस कारण मजबूर होकर युवती ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मृतक युवती के पिता की शिकायत पर तुषार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।