फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl died in mysterias cercumstanses

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, प्रेमी पर जहर देने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
girl died in mysterias cercumstanses
हसनपुर/रूखालू। कोतवाली क्षेत्र के गांव में चौदह वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह को परिजन किशोरी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किशोरी के प्रेमी पर जहर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह को किशोरी बेहोशी की हालत में चारपाई पर पड़ी मिली। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। यहां परिजनों ने गांव के अपनी ही बिरादरी के एक युवक पर आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व आरोपी युवक ने किशोरी को मोबाइल दिया था, उससे वह जबरन बात करता था। आरोप लगाया कि रविवार की रात को किसी समय किशोरी को विषैला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मुदित गौतम का कहना है कि किशोरी को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया। उसके मुंह से विषैले पदार्थ का सेवन करने जैसी बदबू आ रही थी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या की तरह लग रहा है। फिर भी जांच पड़ताल कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed