फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl dead in accident

दर्जामंत्री के बेटे की बोलेरो ने बाइक को ठोंका, बच्ची की मौत , दो घायल

Fri, 14 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 14 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
girl dead in accident
accident - फोटो : graphic
गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव रहरा में पुलिस चौकी के सामने बाइक से टकराने के बाद खाद्य एवं रसद विभाग के सलाहकार देवीसहाय राणा के बेटे की नई बोलेरो खंती में पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान घायल एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


आदमपुर थाना इलाके के गांव पुटसल निवासी एवं खाद्य एवं रसद विभाग के सलाहकार देवी सहाय राणा के बेटे उमेश का कई दिन पहले रिश्ता हुआ था। रिश्ते में बेटे को बोलेरो मिली थी। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को उमेश राजकीय डिग्री कालेज रहरा के ग्राउंड में बोलेरो सीख रहा था।
विज्ञापन


वापस सड़क पर लाने की कोशिश में पुलिस चौकी ठीक सामने अनियंत्रित होकर बोलेरो की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बोलेरो खंती में पलट गई। जबकि बाइक सवार गवां क्षेत्र के गांव ककरोरा निवासी विजयपाल व उसकी दो बेटियां निशा (07) व विवाहित बेटी आशा (21) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में समझौते का प्रयास किया जाने लगा था। लेकिन दोपहर को मासूम निशा को गंभीर हालत में रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed