{"_id":"646b73ad7d749c423a0cf023","slug":"girl-accused-her-boyfriend-of-pressurizing-her-to-convert-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान नहीं लव जिहाद: घर से भागकर महीनों लिव-इन में रहे, फिर बोला- धर्म बदलो; सोशल मीडिया पर स्टोरी वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान नहीं लव जिहाद: घर से भागकर महीनों लिव-इन में रहे, फिर बोला- धर्म बदलो; सोशल मीडिया पर स्टोरी वायरल
Mon, 22 May 2023 07:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 May 2023 07:24 PM IST
सार
गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने प्रेमी पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। दोनों पांच महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गजरौला थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती ने प्रेमी पर धर्मांतरण कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। वहीं युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले युवक और युवती सहमति के साथ लिव-इन में रह रहे थे।
प्रेम प्रसंग के बाद गजरौला से दिल्ली भागे
मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का प्रेम प्रसंग गजरौला थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती से चल रहा था। पांच महीना पहले दोनों घर से चले गए। पहले तो दोनों मंडी धनौरा में किराए के मकान पर रहे और इसके बाद में दिल्ली में रहने लगे। दोनों लिव इन में साथ रहते थे। युवती का आरोप है कि युवक ने उसका धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाया। जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया।
धर्म बदलने को लेकर दोनों में हुआ विवाद, थाने पहुंची युवती
इसके बाद पांच दिन पहले युवती घर लौट आई और युवक पर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं युवती के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक का दावा है कि दोनों ने लिव इन में रहने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर ही दोनों सहमति से साथ रहते थे। लेकिन युवती के परिजनों ने धोखे से दोनों को घर बुलाया था। इसके बाद युवती को लापता कर दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।