फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gift to sugarcane farmers

गन्ना किसानों को सौगात

Fri, 17 Nov 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। Updated Fri, 17 Nov 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
gift to sugarcane farmers
डेमो - फोटो : demo pic

विज्ञापन
प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में उद्यान विभाग इस बार गन्ना किसानों को टपक सिंचाई संसाधन मुहैया कराएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 90.30 लाख रुपये का लक्ष्य विभाग को दिया है। किसानों के खेत में उपकरण स्थापित होने के बाद विभाग यह धन किसानों के खाते में ऑनलाइन हस्तांतरित करेगा। जिले में अब तक दो दर्जन से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। 

जनपद में उद्यान विभाग को चालू वित्तीय वर्ष में टपक सिंचाई योजना में 70 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। इसके तहत प्रत्येक हेक्टेयर के लिए 1.29 लाख रुपये खर्च किया जाना है। योजना के अनुसार लघु एवं सीमांत कृषकों को 1.66 लाख का अनुदान तो अन्य कृषक जिनकी जोत का आधार दो हेक्टेयर से ज्यादा है। उनको 1.03 लाख रुपये अनुदान मिलेगा। योजना के क्रियान्वयन की पहल के तहत उद्यान विभाग ने गन्ना विभाग से कृषकों की सूची मांगी है। विभाग ने करीब दो दर्जन से अधिक किसानों का नाम सूची में शामिल करते हुए उद्यान विभाग को भेजा है।
विज्ञापन

योजना में किसान जोतवही के माध्यम से अपना पंजीकरण कराएंगे। पंजीकृत किसान का चयन गन्ना विभाग करेगा और फिर इन किसानों को सरकार की ओर से पंजीकृत 28 फर्मों अथवा फर्म के अधिकतर विक्रेता से उपकरण लेकर स्थापित करवाना होगा। स्थापना के बाद प्रशासन की ओर से गठित कमेटी इसका सत्यापन करेगी। सत्यापन के बाद अनुदान सीधे किसान के खाते में विभाग देगा। केंद्र सरकार की यह योजना किसानों के लिए खासतौर से तैयार की गई है। जिससे गन्ना किसान अधिक से अधिक पैदावार कर सकें। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसको लेकर परिणाम सामने आने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed