फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ghaziabad woman alleges pressure to convert and marry

Amroha News: गाजियाबाद की युवती ने लगाया धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव बनाने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad woman alleges pressure to convert and marry
सैदनगली(अमरोहा)। गाजियाबाद की एक युवती ने उझारी के युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की है। युवती का कहना है कि आरोपी ने पहचान छिपाकर पहले दोस्ती की, फिर शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए और बाद में अपनी असली पहचान उजागर कर निकाह व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद की युवती का कहना है कि एक वर्ष पहले बस यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपने आप को दलित समाज का बताकर विश्वास जीता और शादी करने की बात की। युवती के साथ संबंध भी बनाए गए। रविवार को युवती को आरोपी ने उझारी बुलाया था और निकाह का दबाव बनाया। इस दौरान युवक के मुस्लिम होने का पता चला।
विज्ञापन

आरोप है कि युवती ने विरोध किया तो जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। युवती किसी तरह वहां से निकलकर थाना सैदनगली पहुंची और तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष विकास कुमार सहरावत ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed