फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Geeta teaches youth better life management: Swami Gyananand

गीता युवाओं को बेहतर जीवन प्रबंधन की देती है सीख : स्वामी ज्ञानानंद

Thu, 09 Oct 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Geeta teaches youth better life management: Swami Gyananand
अमरोहा। जेएस हिंदू (पीजी) कॉलेज में गीता ज्ञान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता युवाओं को बेहतर जीवन प्रबंधन, आत्मानुशासन, कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक लक्ष्योन्मुखी कर्म, भय-चिंता व अवसादमुक्त जीवन की सीख देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता का सार्वभौम ज्ञान किसी मत-पंथ, क्षेत्र, वर्ण आदि के बंधनों में नहीं बांधा जा सकता, अपितु यह संपूर्ण संसार के पथ प्रदर्शन के लिए अमूल्य निधि है। देश की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जैसा बनाने वाला यह ग्रंथ दुर्योधन जैसी वृत्तियों से प्रथक होने का उपदेश देता है।
विज्ञापन

गुरुकुल चोटीपुरा की प्राचार्या डाॅ. सुमेधा ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गीता का विशेष स्थान है। युवा पीढ़ी को उससे कर्म-योग की सीख लेनी चाहिए। जीवन में प्रत्येक परिस्थिति में मार्गदर्शन करने वाले ग्रंथरत्नों में से गीता भी महत्वपूर्ण है। प्रबंध समिति के मंत्री योगेश कुमार जैन ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालक डाॅ.अरविंद कुमार ने गीता विषयक काव्यपाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान प्रो. अनिल रायपुरिया, प्रो. बीना रुस्तगी, प्रो. मनन कौशल, डाॅ. निखिल कुमार दास, डाॅ. नवनीत विश्नोई, डाॅ. पीयूष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed