फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gas shortage... queues outside gas agencies for hours, yet the problem persists

Amroha News: गैस की किल्लत... घंटों एजेंसियों के बाहर कतार फिर भी समस्या बरकरार

Thu, 23 Apr 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Gas shortage... queues outside gas agencies for hours, yet the problem persists
जोया/नौगावां सादात (अमरोहा)। जोया और नौगावां सादात में गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालात ये है कि उपभोक्ता रोजाना घंटों गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े होने के बाद खाली हाथ घरों को लौटने के लिए मजबूर हैं। बुधवार को जोया स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर की आपूर्ति न होने पर बड़ी संख्या में लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जोया स्थिति एजेंसी पर उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में लग गए और गैस सिलिंडर मिलने के इंतजार करने लगे। सप्लाई न आने की सूचना के बाद भी कई लोग घंटों इंतजार करते रहे। यही स्थिति नौगावां सादात क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है, जहां उपभोक्ता गैस की कमी से परेशान हैं। सिलिंडर मिलने से ज्यादा समस्या गैस बुकिंग को लेकर सामने आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के दौरान उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंच रहा, जिससे वह सिलिंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। कई लोग बार-बार प्रयास करने के बावजूद असफल हो रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

शादियों के सीजन में बढ़ी मांग
शादी-विवाह के सीजन सीजन भी चल रहा है, ऐसे में गैस की मांग और अधिक बढ़ गई है। कार्यक्रमों में भोजन बनाने के लिए सिलिंडर की आवश्यकता होती है, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च और दिक्कतें बढ़ रही हैं। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आपूर्ति और बुकिंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से भी इस ओर ध्यान देकर लोगों को राहत दिलाने की अपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed