{"_id":"69f7afded56b0e163009d213","slug":"gas-shortage-is-affecting-development-work-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-162883-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गैस की किल्लत का असर विकास कार्यों पर पड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गैस की किल्लत का असर विकास कार्यों पर पड़ रहा
विज्ञापन
अमरोहा। कॉमर्शियल सिलिंडर की वजह से विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। जिले की करीब 45 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य अधर में लटका है।
सरकार ने
सड़क निर्माण में कॉमर्शियल सिलिंडर की जरुरत होती है। जिससे डामर को गर्म किया जाता है लेकिन इस समय सिलिंडर की किल्लत हो रही है। जिसका सीधा असर निर्माण कार्यों पर पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय 50 सड़कों का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है लेकिन कुछ ठेकेदारों ने दूसरे विकल्प तैयार किए है फिर भी 45 सड़क ऐसी है। जहां पर सीधा असर दिखाई दे रहा है। नेशनल-स्टेट हाइवे समेत अन्य जिला मार्गों से गांवों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिससे आवागमन व्यवस्था ठीक हो सके। वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मंजूरी दी। लोक निर्माण विभाग के एई रणवीर सिंह ने बताया कि सिलिंडर न मिलने की वजह से सड़कों के निर्माण पर बहुत असर पड़ रहा है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। अब निर्माण कार्य में और ज्यादा समय लगेगा। हालांकि कुछ ठेकेदारों ने मशीनों को डीजल से चलाने की व्यवस्था की है लेकिन अभी करीब 45 सड़कों के निर्माण पर असर दिखाई दे रहा है।