फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gas Leak: Pollution Control Board's notice to Jubilant

गैस रिसाव : जुबिलेंट को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gas Leak: Pollution Control Board's notice to Jubilant
चार दिन पूर्व हुए गैस रिसाव से सभासद पुत्र सहित कई लोगों की हालत बिगड़ने के मामले को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जुबिलेंट के प्रबंधक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। वायु प्रदूषण नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम नहीं होने और नोटिस का जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आशुतोष चौहान ने जुबिलेंट इन्ग्रेविया लिमिटेड भरतिया ग्राम गजरौला के प्रबंधक को जारी नोटिस में कहा है कि उनको आईजीआरएस के माध्यम से और ऑनलाइन एक शिकायतीपत्र मिला। जिसे बुद्ध नगर के नगर पालिका सभासद संजीव कुमार अग्रवाल ने भेजा था। शिकायत में कहा गया था कि फैक्टरी से 18 अप्रैल की शाम को गैस का रिसाव हुआ। जिससे सभासद का बेटा और एक अन्य बालक की हालत बिगड़ गई थी। बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। आसपास के लोगों में बेचैनी बढ़ने के साथ ही उनको सांस लेने में दिक्कत भी हुई थी। ये भी शिकायत मिली कि फैक्टरी द्वारा छोड़ी गई गैस से आसपास के क्षेत्र का वातावरण दूषित व विषैला होता जा रहा है। इससे इलाके में अनेक बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि इस शिकायत से यह जाहिर हो रहा है कि फैक्टरी में स्थापित वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं का रख रखाव एवं संचालन सही रूप से नहीं किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम में वर्णित प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी ने इकाई में स्थापित वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं का संचालन एवं रख रखाव सही करने के निर्देश दिए। जिससे वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्टीकरण तलब करते हुए साक्ष्यों सहित कार्यालय में उपस्थित होने को भी कहा है। साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। नोटिस की प्रतिलिपि डीएम, सीडीओ, अभियंता नगर पालिका गजरौला व सभासद संजीव अग्रवाल को भी भेजी है। उधर कंपनी के जनसंपर्क महाप्रबंधक सुनील दीक्षित का कहना है कि अभी उनको प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के नोटिस की जानकारी नहीं है।

नोटिस को गंभीरता से नहीं लेती औद्योगिक इकाई
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने जुबिलेंट के प्रबंधक को जारी नोटिस में कहा कि फैक्टरी उनके द्वारा भेजे गए नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। 21 फरवरी को फैक्टरी को नोटिस भेज स्पष्टीकरण तलब किया था। इसके बाद 25 मार्च को भी गैस रिसाव की शिकायत मिलने पर नोटिस भेजा गया था। लेकिन दोनों बार भेजे गए नोटिस का जवाब नहीं दिया गया और न ही अपेक्षित कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed