फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gas cylinder shortage continues, agency owner served notice

Amroha News: गैस सिलिंडर की किल्लत जारी, एजेंसी मालिक को किया नोटिस

Fri, 27 Mar 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder shortage continues, agency owner served notice
फोटो
विज्ञापन

केवाईसी और बुकिंग के लिए लगी लंबी लाइनें, घंटों इंतजार करने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी धनौरा/अमरोहा। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार जारी है और उपभोक्ताओं को केवाईसी और बुकिंग कराने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी हसनपुर मंडी, धनौरा, गजरौला, नौगावां सादात और जोया में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी रही। लोग सुबह से ही सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे लेकिन घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पाई।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलिंडर मिलने से ज्यादा केवाईसी और बुकिंग की प्रक्रिया समय लेने वाली और परेशान करने वाली है। बड़ी संख्या में लोग कड़ी धूप में दिनभर लाइन में खड़े रहने के बाद मायूस होकर लौट गए। गैस किल्लत को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। मंडी धनौरा स्थित इंडेन गैस की आपूर्ति लगातार छठे दिन नहीं हो पाने से उपभोक्ताओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रामलीला मैदान में सुबह आठ बजे से ही लोग अपने सिलिंडर लेकर पहुंचे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी गैस नहीं आई। यहां मौजूद महिला उपभोक्ता विमला देवी ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से लगातार सिलिंडर लेने आ रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें गैस नहीं मिल रही है। इसी तरह मोहल्ला कटरा के अब्दुल माजिद और अन्य उपभोक्ताओं ने भी गैस नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जताई। बछरायूं स्थित इंडेन गैस एजेंसी की आपूर्ति नगर के रामलीला मैदान में की जाती है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि एजेंसी का कंपनी के साथ कुछ विवाद है, जिसके कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि विवाद का समाधान एक-दो दिन में होने की उम्मीद है। इस संबंध में एजेंसी मालिक को नोटिस भी जारी किया गया है। फिलहाल इंडेन गैस एजेंसी से संबंधित हर व्यक्ति का फोन बंद थे।
विज्ञापन

जोया क्षेत्र की गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण गैस सिलिंडर की बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया बाधित हो गई है, जिससे एजेंसी पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। धूप में घंटों इंतजार करने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को बिना काम हुए लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद भी ओटीपी आने में एक से दो दिन का समय लग रहा है, जिससे समय पर गैस मिलना मुश्किल हो गया है। केवाईसी कराने पहुंचे कई लोग सर्वर समस्या के कारण बिना प्रक्रिया पूरी कराए ही लौटने को मजबूर हैं। सुदनपुर निवासी लाल सिंह, कालाखेड़ा के राकेश कुमार और मातीपुर के मोहम्मद वसीम समेत कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण उनका काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed