{"_id":"64725b8e3406be824c0b5796","slug":"gangsters-property-attached-jpnagar-news-c-15-1-157743-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुलंदशहर के गैंगस्टर की गजरौला में स्थित संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुलंदशहर के गैंगस्टर की गजरौला में स्थित संपत्ति कुर्क
Sun, 28 May 2023 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 28 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। बुलंदशहर के गैंगस्टर की पत्नी के नाम गजरौला के लक्ष्मी नगर में स्थित संपत्ति को तहसीलदार धनौरा ने कुर्क कर लिया। उस पर सील लगा दी गई। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के आदेश पर की गई है।
मंडी धनौरा तहसीलदार भगत सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव हलुपुरा निवासी राकेश शर्मा के खिलाफ गाजियाबाद में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। उसने समाज विरोधी कृत्य कर अपनी पत्नी गुणवती के नाम से गजरौला के लक्ष्मी नगर में प्लॉट खरीदा। 423.36 वर्ग मीटर प्लॉट में कुछ पर मकान भी बना है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद के आदेश पर शनिवार को तहसीलदार मंडी धनौरा भगत सिंह व गजरौला के इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ लक्ष्मी नगर पहुंचे। आस-पास मुनादी कराई। इसके बाद राकेश शर्मा की पत्नी के नाम प्लॉट व मकान को कुर्क करते हुए उसे सील कर दिया। उसके गेट पर सील लगा दी गई। तहसीलदार ने बताया कि गैंगस्टर राकेश शर्मा की पत्नी के मकान व प्लॉट को कुर्क कर लिया गया है।