फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gangster on eight smugglers for cow slaughter, five arrested

गोकशी करने वाले आठ तस्करों पर गैंगस्टर, पांच गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:27 AM IST
सार

गोकशी करने वाले आठ तस्करों पर गैंगस्टर, पांच गिरफ्तारजोया (अमरोहा)।इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव तावई निवासी जाकिर गैंग बनाकर क्षेत्र में गोवंश पशुओं का वध कर उनके मांस की बिक्री करता है।गोकशी की घटनाओं के कारण क्षेत्र में माहौल खराब होने की संभावना बनी रहती है।

विज्ञापन
Gangster on eight smugglers for cow slaughter, five arrested

विस्तार

गोकशी करने वाले आठ तस्करों पर गैंगस्टर, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

जोया (अमरोहा)। गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस बेचने वाले आठ तस्करों पर डिडौली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है, जबकि पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव तावई निवासी जाकिर गैंग बनाकर क्षेत्र में गोवंश पशुओं का वध कर उनके मांस की बिक्री करता है। जबकि यहीं के रहने वाले अकरम, शाहरुख और तस्लीम गिरोह के सदस्य हैं। सभी लोगों की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गोकशी की घटनाओं के कारण क्षेत्र में माहौल खराब होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे ही क्षेत्र का गांव चौधरपुर निवासी इमरान उर्फ पहलवान भी गिरोह बनाकर गोवंशीय पशुओं की हत्या करता है। उनका मांस बेच कर आर्थिक और भौतिक लाभ कमाता है। इसकी गिरोह में चौधरपुर का ही रहने वाला नौशाद, इकबाल उर्फ बुल्ला और हाशमी सदस्य हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नौशाद निवासी चौधरपुर, जाकिर, अकरम, शाहरूख निवासी ग्राम तावई और एक अन्य मुकदमे में वांछित सनी उर्फ मोहम्मद समी निवासी ग्राम पायती कलां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed