फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gangster arrested for slaughtering cattle at home

Amroha News: घर में मवेशियों का कटान करने वाले नौ पर गैंगस्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gangster arrested for slaughtering cattle at home
अमरोहा। घर में मवेशियों का अवैध कटान करने वाले नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। करीब एक महीने पहले पुलिस ने 3.85 क्विंटल मास और कटान के उपकरण पकड़े थे।
विज्ञापन

सात फरवरी की सुबह कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला घेर पच्छइयां बीड़ी कारखाने के पास घर में छापेमारी कर मवेशियों का अवैध कटान पकड़ा था। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो कुछ लोग पशुओं का कटान कर रहे थे, पुलिस को देखकर सभी दीवार कूदकर मौके से भाग गए। पुलिस ने घर से 3.85 क्विंटल मांस, पशुओं के अवशेष और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने मोहल्ले के ही रहने वाले तैयब को मौके पर गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मामले में दानिश समेत नौ लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तैयब को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

अब पुलिस में इस मामले में अवैध कटान करने वाले आरोपी दानिश, तैय्यब, मुन्ना उर्फ मोहम्मद अहमद, अरशद, फरहा उर्फ फरहान परवीन, इफरा, शबाना उर्फ इकरा, नाजिया उर्फ इल्मा, कसाना उर्फ कहकशा समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इतना ही नहीं अवैध काटन करके जो भी संपत्ति इकट्ठा की गई है, उसे कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed