फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga's water level decreased but there are no problems

Amroha News: गंगा का जलस्तर घटा पर दुश्वारियां नहीं

Tue, 09 Sep 2025 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 09 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level decreased but there are no problems
गजरौला। खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर तो कम हो रहा है पर लोगों की दुश्वारियां नहीं। तिगरी में सोमवार को गंगा का जलस्तर 200.40 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, बिजनौर से सोमवार को भी 78456 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत ने बताया कि सोमवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 200.40 मीटर दर्ज किया गया जबकि रविवार को जलस्तर 200.50 मीटर था। 24 घंटे में गंगा का जलस्तर दस सेंटीमीटर कम हुआ है। बिजनौर बैराज से 78456 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बावजूद जलस्तर कम हुआ है। जेई ने बताया कि गंगा का जलस्तर कई दिन से लगातार कम हो रहा है लेकिन बाढ़ ने किसानों का बढ़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गंगा तट बांध के किनारे भरा पानी सूखने में कम से कम एक महीने का समय लगेगा। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. एके मिश्र का ने बताया कि बाढ़ का समय लंबा रहने के कारण इस बार आगामी सीजन की फसलें पिछड़ सकती है। जिन खेतों में तीन से चार फीट पानी भरा है, वह सरसों, बरसीम व अगैती सब्जी की बुवाई के लिए तैयार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed