{"_id":"5e30780f8ebc3e4b455fb518","slug":"ganga-yatra-in-tigri-gajraula-news-mbd337910291","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में धुल गईं सारी तैयारियां, अफसरों के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में धुल गईं सारी तैयारियां, अफसरों के होश उड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। गंगायात्रा कार्यक्रम में डिप्टी सीएम के साथ ही कई मंत्रियों के आगमन को लेकर तिगरी में पिछले दो सप्ताह से रात-दिन तैयारियां की जा रही थीं लेकिन मंगलवार की मध्यरात्रि को शुरू होकर अपराह्न तक रुक-रुककर हुई तेज बारिश ने अफसरों के होश ही उड़ा दिए। हालत यह थी कि अपराह्न डेढ़ बजे तक मंच पर लगे शामियाने से पानी टपक रहा था और वहां कुर्सी और सोफे भीगे पड़े थे। डीएम उमेश मिश्र ने बारिश में भीगते हुए वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। इसे गंगामैया का चमत्कार ही माना जाएगा कि अपराह्न एक बजकर 45 मिनट पर जैसे ही मंत्रियों का काफिला आकर रुका अचानक ही तेज धूप निकल आई।
मंगलवार को तिगरी में गंगायात्रा कार्यक्रम को लेकर काफी तैयारियां की गई थीं। जनपद के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी भी दो दिन से जनपद में ही डेरा डाले हुए थे। पहले यहां डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आने का कार्यक्रम था लेकिन सोमवार की शाम अचानक ही कार्यक्रम निरस्त हो गया। वहीं, मंगलवार की मध्यरात्रि को अचानक ही तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह को कुछ देर के लिए मौसम खुला भी लेकिन फिर बारिश होने लगी। बारिश होती देख अफसरों को पसीना आ गया। बारिश के कारण तिगरी में बने मंच, जनसभा स्थल, स्टालों पर लगे टैंट से पानी टपकने लगा। कुर्सी और सोफे तक भीग गए। बारिश लगातार जारी रही। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ भी जुटने लगी थी। अपराह्न पौने दो बजे मंत्रियों के वहां आते ही अचानक तेज धूप खिली तो अफसरों के चेहरों पर भी मुस्कान दौड़ती नजर आई।
महिलाओं की हुई गोद भराई की रस्म
तिगरी में कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी रखा गया था। वहां आए केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह और प्रभारी मंत्री विजय कश्यप के साथ ही विधायकों एवं अफसरों ने इस रस्म में शिरकत की। इसके अलावा अतिथियों ने वहां लगे विभिन्न विभागों के स्टालों पर जाकर उनके संबंध में जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
सुरक्षा को लगे उपकरणों में भरा पानी
तिगरी में कार्यक्रम स्थल पर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए थे। बम स्क्वायड के अलावा वहां मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए थे लेकिन सुरक्षा उपकरणों में बारिश का पानी भर गया। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों की टीम के हाथ-पांव भी फूले नजर आए। हालांकि कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
महाआरती में शामिल होकर मोटर बोट में घूमे
मंगलवार की अपराह्न तीन बजे तिगरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह वापस लौट गए। हालांकि बाद में गंगातट पर शाम को हुई महाआरती में प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने शिरकत की। जनपद के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी एवं डीएम उमेेश मिश्र के संग उन्होंने मोटर बोट में बैठकर गंगा में चक्कर भी काटा।