फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga water level decreased by 30 cm in Tigri

Amroha News: तिगरी में गंगा का जल स्तर 30 सेंटीमीटर घटा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Thu, 15 Aug 2024 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level decreased by 30 cm in Tigri
गजरौला (अमरोहा)। गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। बिजनौर बैराज से 66564 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बावजूद गंगा का जल स्तर 30 सेंटीमीटर घटा है। जलस्तर 200.30 मीटर से घटकर 200 मीटर रह गया। इससे गंगा किनारे खादर के ग्रामीणों और टापू में बसे गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि ग्रामीणों को चारा आदि लाने में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 200.30 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बुधवार सुबह 200 मीटर दर्ज किया गया। जो एक दिन पहले से 30 सेंटीमीटर कम है। बिजनौर बैराज से गंगा में 66564 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के बाद भी 30 सेंटीमीटर जल स्तर कम हो जाने पर टापू में बसे दारानगर, शीशों वाली, भुड्डी वाली, जाटों वाली, मंदिर वाली आदि गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ओसीता जगदेवपुर के ग्रामीणों के लिए भी पानी कम होना बड़ी निजात की बात है। उनके खेतों पर जाने वाले मुख्य मार्ग में पानी भर जाने से उनका खेतों का रास्ता बंद हो गया था। वह दूसरे गांवों के खेतों से चारा लाकर पशुओं का पेट भरने के लिए मजबूर थे। वहीं निचले इलाके के खेतों में बाढ़ का पानी भर जाने से उनमें खड़ी हरे चारे, मक्का, सब्जी आदि की फसल नष्ट होने का डर सता रहा था। अब पानी कम हो गया है तो फसल नष्ट होने का डर नहीं रहा। मगर ग्रामीणों की दिक्कत दूर नहीं हुई है। खेतों से चारा आदि लाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि गंगा का जल स्तर 30 सेंटीमीटर कम हो गया है। यह खादर के ग्रामीणों के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed