फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga's temporary embankment broken in Dhanaura, thousands of bighas of land submerged

धनौरा में गंगा का अस्थायी तटबंध टूटा, हजारों बीघा भूमि जलमग्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ganga's temporary embankment broken in Dhanaura, thousands of bighas of land submerged
अमरोहा के मंडी धनौरा तहसील के चांदरा फार्म गांव में टूटा गंगा का तटबंध। संवाद - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा(अमरोहा)। बिजनौर बैराज से छोड़े गए गंगा नदी के पानी से खादर क्षेत्र के गांव में हजारों बीघा भूमि जलमग्न हो गई है। चांदरा फार्म गांव के निकट अस्थायी तटबंध पानी के तेज बहाव में बह गया। गंगा नदी का पानी गांव के बाहर तक पहुंच गया है। लोग सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर एसडीएम ने गांव का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से फोन पर बात कर तटबंध निर्माण का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश की वजह से इस समय गंगा नदी उफान पर है। बिजनौर बैैराज से छोड़े गए पानी से तहसील के खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। खादर क्षेत्र के गांव चांदरा फार्म में बाढ़ से बचने के लिए बनाए गए अस्थायी तटबंध गुरुवार की सुबह नदी के तेज बहाव से टूट गया। तटबंध टूटने की वजह से गंगा नदी का पानी गांव के बाहरी इलाकों व जंगल में घुस गया। हजारों बीघा भूमि जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही तटबंध का निर्माण नहीं कराया गया तो गंगा नदी का पानी गांव में घुस जाएगा। गंगा नदी के पानी के जंगलों में घुसने की वजह से पशुओं के चारे की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण नहीं होने पर नहीं बन सका था स्थायी तटंबध
तटबंध टूटने की जानकारी मिलते ही एसडीएम मांगेराम चौहान ने गांव जाकर हालात देखे। एसडीएम ने बताया कि लगभग 200 मीटर भूमि का अधिग्रहण नहीं होने की वजह से वहां तटबंध का निर्माण नहीं हो पाया था। वहां ग्रामीणों ने अस्थायी तटबंध बना लिया था। नदी के पानी से मिट्टी से बना अस्थायी तटबंध बह गया। शीघ्र ही वहां तटबंध का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed