{"_id":"58b1d6284f1c1ba03fb254e7","slug":"ganga-isnan-aaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट में अमावस्या स्नान आज, संभलकर जाएं दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट में अमावस्या स्नान आज, संभलकर जाएं दिल्ली
गजरौला/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
गंगा
अमावस्या पर रविवार को ब्रजघाट और तिगरी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने से एनएच-24 और तिगरी मार्ग पर जाम लगने की भी आशंका है। एनएच-24 पर जाम के झाम से निपटने के लिए गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और गजरौला पुलिस ने पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं।
अमावस्या और पूर्णिमा पर ब्रजघाट पर लाखों की तादात में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। दिल्ली ही नहीं कई प्रांतों से श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं। सर्दियों के चलने से गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की आमद भी कम हो गई थी। हालांकि अब धूप निकलने से मौसम भी गुलाबी हो गया है। मौसम में गर्मी होने लगी है।
इससे रविवार को अमावस्या पर ब्रजघाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की संख्या पिछले दिनों के मुकाबले लाखों में पहुंचने की उम्मीद है। इससे नेशनल हाईवे पर जाम लगने की संभावना बन गई है। गढ़मुक्तेश्वर और गजरौला पुलिस ने जाम के झाम से निपटने की रणनीति तैयार कर ली है। जिससे एनएच पर जाम न लग सके।