फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Expressway work in final stage, rain hinders finishing

Amroha News: अंतिम चरण में गंगा एक्सप्रेसवे का काम, फिनिशिंग में बारिश से बाधा

Mon, 11 Aug 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 11 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway work in final stage, rain hinders finishing
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे की अमरोहा में करीब 23.6 किमी लंबाई है। जिले में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल फिनिशिंग का काम बाकी है। हालांकि, मौजूदा समय में बारिश के कारण एक्सप्रेसवे के काम में थोड़ी बाधा आ रही है।
विज्ञापन


जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के 24 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेसवे गुजरता है। तहसील क्षेत्र में एक्सप्रेसवे का 23.6 किलोमीटर लंबा हिस्सा लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल फिनिशिंग काम ही बाकी है जो भी जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। मंगरौला गांव में एक्सप्रेसवे के लिए एक महत्वपूर्ण एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाया गया है जहां टोल बूथ भी स्थापित किए जा रहे हैं। इन टोल बूथों का 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जैसे ही बारिश का मौसम साफ होगा, फिनिशिंग के काम में तेजी आ सकेगी।
विज्ञापन




मंगरौला में गंगा एक्सप्रेसवे पर बंद की वाहनों की एंट्री

मंगरौला में गंगा एक्सप्रेसवे पर बने एंट्री व एक्जिट प्वाइंट पर पुलिस ने वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। हादसों की आशंका को देखते हुए प्रवेश सड़क पर पहले से ही बैरिकेडिंग की गई है। हालांकि, पंडकी जैसे निर्माणाधीन स्थलों पर ढलान का फायदा उठाकर लोग बेरोकटोक अपने दोपहिया, चार पहिया और यहां तक कि बड़े वाहनों को भी एक्सप्रेसवे पर चढ़ा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ घंटों में तय होगा मेरठ से प्रयागराज का सफर

गंगा एक्सप्रेसवे के बनने से लोगों को मेरठ से प्रयागराज तक का सफर कुछ ही घंटों में तय करने की सुविधा मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे भी विकसित किए जा रहे हैं जो क्षेत्र के समग्र विकास को गति देंगे। इसके अलावा, एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी का निर्माण भी किया जा रहा है जिससे आपातकालीन स्थिति में विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ की सुविधा मिलेगी। गंगा एक्सप्रेसवे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना के बुनियादी ढांचे के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। यह एक्सप्रेसवे राज्य के 12 जिलों से होकर गुजरेगा। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी।


- गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य अमरोहा में अंतिम चरण में है। अब केवल फिनिशिंग का कार्य ही शेष बचा है। हालांकि बारिश के कारण कार्य प्रभावित जरूर हो रहा है। कार्य की गति धीमी हो रही है। जल्द ही फिनिशिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - अशोक मोगा, एक्सईएन, गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण मेरठ से बदायूं तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed