फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Expressway: Soil slipped from underpasses

गंगा एक्सप्रेसवे : अंडरपास के नीचे से खिसकी मिट्टी, आवागमन प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Soil slipped from underpasses
हसनपुर। बारिश की वजह से गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे से मिट्टी खिसक गई। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में तेजी के साथ गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। कई जगह अंडरपास बनाए गए हैं। इसमें एक अंडरपास गांव कनेटा के पास बना हुआ है। बताते हैं कि करीब दस दिन पूर्व हुई बारिश की वजह से अंडरपास के नीचे की मिट्टी खिसक गई थी। जिससे अंडरपास से आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है। गांव निवासी जाबिर, मुन्ने खां, इमरान, असलम, आसिफ आदि लोगों का कहना है कि ग्रामीण अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, मिट्टी खिसकने की वजह से अंडरपास के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी सता रहा है। इसके अलावा यह मार्ग अंडरपास से होकर हसनपुर, उझारी, तरारा, हाजीपुर, कंडौवा, फत्तेहपुर होते हुए बुरावली को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लोग खतरा उठाकर यहां से पैदल तो गुजर का रहे हैं, जबकि दो पहिया एवं चार पहिया वाहन का आगमन पूरी तरह से बंद है। कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के नीचे से मिट्टी खिसकी है और उससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
--सुनीता सिंह, एसडीएम हसनपुर
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed