{"_id":"600b207c8ebc3e2c542f1442","slug":"ganga-express-way-hasanpur-news-mbd377092033","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा जिले में 23.6 किमी रहेगी गंगा एक्सप्रेस-वे की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा जिले में 23.6 किमी रहेगी गंगा एक्सप्रेस-वे की दूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर(अमरोहा)। मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के 25 गांवों से होकर निकाला जाएगा। कुल 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी जनपद अमरोहा में महज 23.6 किमी रहेगी। इसके लिए तहसीलदार के नेतृत्व में यूपीडा की टीम द्वारा किसानों की चिह्नित की गई भूमि का भौतिक सत्यापन के बाद आने का प्रकाशन भी करा दिया गया है। अब भूमि खरीदने की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसकी चौड़ाई 120 मीटर रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ से प्रयागराज के बीच सफर सुविधाजनक बनाने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे बनाए जाने की घोषणा की थी। गंगा एक्सप्रेस-वे की दूरी 594 किलो मीटर की है। गंगा एक्सप्रेस वे जनपद अमरोहा की हसनपुर तहसील के 25 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए गांवों की भूमि का यूपीडा द्वारा पहले ही सर्वे किया जा चुका है। 25 गांवों के 2284 किसानों की 305.950 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित कर भौतिक सत्यापन भी किया जा चुका है। भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट पर शासन की मुहर लगने के बाद भूमि का आलेख प्रकाशन भी कराया जा चुका है। यूपीडा द्वारा जमीन खरीदने के लिए नामित किए गए तहसीलदार भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व की टीम द्वारा किसानों की जमीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार भी कराया जा रहा है। शीघ्र ही किसानों की भूमिका सरकार के नाम बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तहसीलदार की देखरेख में ही किसानों की जमीन खरीदी जाएगी एवं नियमानुसार किसानों की जमीन का सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
इसके लिए संबंधित किसानों से भूमि की खसरा, खतौनी समेत जरूरी कागजात लिए जा चुके हैं। जिन किसानों के खेतों में पेड़ एवं नलकूप की कोठी या अन्य कोई निर्माण है। उनसे साफ कह दिया गया है कि निर्माण का उचित मुआवजा दिया जाएगा जबकि किसान अपने पेड़ काटकर उन्हें बेच सकते हैं। इस कार्य में प्रशासन किसानों की मदद करेगा।