फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Dussehra today: Crowds will gather in Brajghat and Tigri, heavy vehicles banned on the highway

गंगा दशहरा आज : ब्रजघाट और तिगरी में उमड़ेगी भीड़, हाईवे पर भारी वाहनों पर रोक

Thu, 05 Jun 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra today: Crowds will gather in Brajghat and Tigri, heavy vehicles banned on the highway
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पांच जून यानी बृहस्पतिवार को है। इस दिन ब्रजघाट व तिगरी धाम पर श्रद्धालुओं की उमड़ेगी।लोगों की सुरक्षा व सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।
इसके तहत बुधवार दो बजे से ट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत भारी वाहनों का प्रवेश हाईवे पर बंद कर दिया गया है, जो बदले मार्गों से गुजारे जा रहे हैं। यह प्लान छह जून की दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, रोडवेज की बसें व कार सहित सभी छोटे वाहन हाईवे पर चलते रहेंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसें भी चलाई गई हैं।
विज्ञापन

गंगा दशहरा को लेकर ब्रजघाट व तिगरी धाम पर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए है। लोग गहरे पानी में न जाए इसके लिए बैरिकेडिंग की गई हैं। वहीं, बुधवार शाम से ही दूरदराज के श्रद्धालुओं का ब्रजघाट व तिगरी पर पहुंचना शुरू हो गया था। उधर, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सभी भारी वाहनों को बदले मार्गों से गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायवर्जन प्लान लागू करते समय गजरौला चौपला चौराहा पर करीब 20 मिनट के लिए वाहनों के पहिए थम गए। जो वाहन हाईवे पर प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। यातायात पुलिस ने उन्हें बदले मार्गों से निकलने के लिए कहा। पुलिस को व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। दिल्ली हाईवे पर ट्रक, कंटेनर व निजी बस समेत भारी वाहन को बंद कर दिया गया। यह व्यवस्था छह जून दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगी। जबकि, रोडवेज की बसें, कार व पिकअप सहित छोटे वाहन हाईवे पर चलते रहेंगे।
लाखों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी
बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर जिले में ब्रजघाट, तिगरी धाम, धनौरा में सीपिया घाट के अलावा हसनपुर में पूठ घाट, पौरारा, सिरसा व जल्लोपुर घाट पर करीब ढाई लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे। लोग अपने निजी व व्यावसायिक वाहनों से गंगा पर पहुंचेंगे। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद दो बजे से हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जबकि, दूध, दही, फल व सब्जी के वाहन, रोडवेज की बसें, कार व एंबुलेंस हाईवे पर चलते रहेंगे।
---
प्रशासन की चाक-चौबंद तैयारी
गंगा दशहरा स्नान को देखते हुए प्रशासन पिछले तीन दिनों से लगातार तैयारियों में जुटा था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। मंगलवार शाम को भी डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद ने तिगरी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और उन्हें और बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों के बाद, घाटों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है और आवश्यक सुविधाओं को भी दुरुस्त किया गया है।
---
यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद मुरादाबाद से बाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद-दिल्ली को जाएगा।

- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।
- चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को जनपद बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा ।

- नूरपुर, शिवाला कलां, फीना बिजनौर से अमरोहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को नौगांवा सादात से अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाएगा।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाइ, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।


- अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को रोक दिया जाएगा। जरूरी वाहनों को ब्रजघाट से गाजियाबाद होकर दिल्ली के लिए भेजा जाएगा।
- गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली, लखनऊ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली, लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed