फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Dussehra: Heavy vehicles will be stopped on the highway from this afternoon

गंगा दशहरा : आज दोपहर से हाईवे पर रोके जाएंगे भारी वाहन

Wed, 04 Jun 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 04 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Heavy vehicles will be stopped on the highway from this afternoon
अमरोहा/गजरौला। ज्येष्ठ दशहरा पांच जून यानी बृहस्पतिवार को है। इस दिन लाखों श्रद्धालु में गंगा स्नान करेंगे। जिसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। हाईवे पर जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद से दिल्ली मुरादाबाद हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत भारी वाहन को बंद कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था छह जून की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इन सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। जबकि, रोडवेज बस, कार और पिकअप सहित छोटे वाहन हाईवे पर चलते रहेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर जनपद में ब्रजघाट, तिगरी धाम, धनौरा में सीपिया घाट के अलावा हसनपुर में पूठ घाट, पौरारा, सिरसा व जल्लोपुर घाट पर करीब ढाई लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे। सभी लोग अपने निजी और व्यावसायिक वाहनों से गंगा पर पहुंचेंगे और स्नान व पूजा अर्चना करेंगे। इस दौरान दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम लगने की संभावना रहेगी, जिसे ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बुधवार दोपहर बाद से हाईवे पर कंटेनर, ट्रक, निजी बस सहित भारी वाहनों की हाईवे पर एंट्री नहीं होगी। यह सभी वैकल्पिक मार्गों से जाएंगे। जबकि, दूध, दही, फल व सब्जी के वाहन, रोडवेज बस, कार और एम्बुलेंस हाईवे पर यथावत चलते रहेंगे। - अनुज मलिक, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article