फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga dham tigri

पांच दिन बाकी, 600 शौचालय को बनाना चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ganga dham tigri
अमरोहा। तिगरी मेला में अफसरों की लापरवाही सामने आ रही है। डेडलाइन में महज पांच दिन और हैं, लेकिन मेला परिसर में अभी 600 शौचालय बनाए जाने बाकी हैं। शौचालय में विलंब हुआ तो श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती है। क्योंकि अगले सप्ताह से लोगों का आना शुरू हो जाएगा। मेला परिसर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा 31 अक्तूबर को होनी है। इसके चलते संबंधित अफसर हलकान हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तिगरी मेला की लोकप्रियता सबसे अधिक है। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान किया जाता है। आस पास के जिलों के लगभग 20 लाख श्रद्धालु शामिल होते हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार राजकीय मेला का दर्जा दिया है। ऐसे में कोई कमी न रह जाए। इसके लिए सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। जिला पंचायत को नोडल विभाग बनाया गया है। मेला परिसर को 11 सेक्टर में बांटा गया है। श्रद्धालुओं के लिए 1100 शौचालय बनाए जाने है ताकि श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल सके। इसके लिए चार नवंबर की डेडलाइन तय की गई है। इस अवधि में सभी कार्यों को पूरा करना है, लेकिन अभी महज 500 शौचालय पूरे किए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मेला परिसर में कराए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया। कहा कि अविलंब शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मेला परिसर में कार्य कराए जा रहे हैं। अभी 500 शौचालय बनाए जा चुके हैं। निर्धारित अवधि में शौचालय बना लिए जाएंगे। ठेकेदार और संबंधित अफसरों को निर्देश दिया गया है। हरमिक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed